सरहद के जाबाजो ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

सरहद के सिपाही जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करती है वैश्विक महामारी  कोरोना के समय  मेडिकल स्टाफ ,पत्रकार, डॉक्टर ,नर्स, पुलिस, बैंक कर्मचारी और अन्य करोना वारियर्स कर रहे हैं। उनको सेना के तीनों कमान थल,वायु और नौव सेना ने बैंड बजाकर ,हवा में एयरक्राफ्ट परेड के द्वारा ,फूलों की वर्षा और समुद्री जहाज को रोशन करके  उनको  सम्मानित किया । 
   वही कोरोना वारियर्स के सम्मान मे श्रीनगर से तिरुवनंतपुरम और डिब्रूगढ़ से  तक  परेड  किया गया जो कई शहरों से होकर गुजरा। वहीं दिल्ली में 9 बजे पुलिस मेमोरियल, इंडिया गेट, राजपथ के ऊपर से प्लेन परेड भी किया गया। वायु सेना  और नौसेना  के हेलिकॉप्टर ने दिल्ली गंगा राम अस्पताल, एम्स, मोम्बई के जे जे  जैसे देश के तमाम कोरोना अस्पतालों पे 10:00 से 10:30 बजे के बीच में फूलों की वर्षा करके सम्मानित किया। आर्मी बैंड ने महामारी अस्पतालों पर हम होंगे कामयाब जैसे अनेक  देश भक्ति धुन को बजाकर उनका हौसला हाफजाई किया। सायंकाल को 7:30 से 11:59 बजे तक  गेट ऑफ इंडिया के नजदीक तैनात नौसेना के पांच जहाजों पर रोशनी की गई नौसेना की पश्चिमी कमान के इन जहाजों पर ‘इंडिया सैल्यूट्स कोरोना वॉरियर्स’ लिखे बैनर नजर आये । ऐसा नजारा 24 जगहें पर देखने को मिला।

Comments