रघुराम राजन ,अभिजीत बनर्जी और अमृत सेन ने अर्थव्यवस्था में सुधार को दिए कुछ अहम सुझाव
लाकडॉन की वजह से भारत ही नहीं सभी देशों की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है। अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए विशेषज्ञ अपनी राय दे रहे हैं। वहीं पहले से ही भारतीय अर्थव्यवस्था और नौकरियों को लेकर चिंता व्याप्त थी। वह चिंता अब और बढ़ गई है । भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़े असर को कम करने और लोगों की मदद के लिए भारत के तीन बड़े अर्थशास्त्रीयो ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ,नोबेल पुरस्कार विजेता अमृत सेन और अभिजीत बनर्जी ने अपने लेख के माध्यम से सरकार को कुछ सुझाव दिया है ।यह लेख इंडियन एक्सप्रेस में छपा है ।जिसमें कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यस्था को भारी नुकसान से बचाने के लिए सरकार को काफी सोच समझकर खर्च करना चाहिए और उन्हें जगह पर पैसे लगाने चाहिए जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. हालांकि, ये भी कहा गया है कि ऐसे समय में उन लोगों की मदद में कटौती बिल्कुल नहीं की जानी चाहिए, जिन्हें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है । लॉक डाउन का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों को पड़ा है और लोगों की रोजी रोटी का संकट आ गया है. लॉकडाउन में सबकुछ बंद होने के कारण बेरोजगारी की समस्य...