गैर सरकारी संगठन सेव द चिल्ड्रन ने सरकारों से आग्रह किया कि युद्ध और गंभीर हिंसा के प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए और अधिक कदम उठाएं ।संगठन का कहना है कि युद्ध बच्चों के लिए खतरनाक होते जा रहे हैं ।उसके मुताबिक बच्चों को मौत और चोट का सामना करना पड़ रहा है ,उन्हें सशस्त्र समूह मैं भर्ती किया जा रहा है उनका यौन शोषण किया जा रहा है। सेव द चिल्ड्रन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंगर एशिगं ने एक बयान में कहा यह चौका देने वाला है कि बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है और दुनिया देख रही है। सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के मुताबिक 2005 के बाद से कम से कम 95000 बच्चों की मौत हुई है या फिर घायल हुए है बच्चों का अपहरण हुआ है और अस्पतालों पर हमला कर लाखों बच्चों को स्वास्थ सेवाओं से वंचित किया गया एशिगं का कहना है कि अगर अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कुछ नहीं किया जाता है और उन्हें सजा नहीं दी जाती हैं तो बच्चों का जीवन बर्बाद होता रहेगा। रिपोर्ट बता रही...