कोरोना ने पर्यावरण को बेहतर बनाया

महामारी की वजह से लॉकडाउन हुआ है । लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे है।  सब बंद है इस घड़ी में दिक्कतों और कठिनाईयो का लगातार सामना करना पड़ रहा है ।  खुशी की बात यह है कि बंदी की वजह से 60% तक का फायदा प्रकृत को मिल रहा है ।दिन- प्रतिदिन प्रदूषण का स्तर में कम होते जा रहा है वायु प्रदूषण के स्तर को मापने वाला एयर क्वालिटी इंडेक्स अपने सबसे बेहतर स्तर पर कई जगह पर पहुंच गया । ।दिल्ली का एक्यूआई 79, पर कोलकाता का एक्यूआई 109 , कानपुर का एक्यूआई 61 ,लखनऊ का एक्यूआई 73, वही चंडीगढ़ का एक्यूआई  बेहतर  स्तर 33 पर  पहुंच गया है । विशेषज्ञों का कहना है कि  वायु मे धूल के कण नहीं है जहरीली गैसों कमी हो रही हैं। जिससे अब खुले आसमान में खुलकर सांस ले सकते हैं, यह सब लॉकडाउन की वजह से हो रहा है। फैक्ट्री,ईट भट्टे और प्रदूषण फैलाने वाले सभी काम बंद है । जिसकी वजह से वायु प्रदूषण कम हो रहा है । वही गंगा के जल स्तर में सुधार देखा  जा रहा है ।कुछ समय पहले एक  रिपोर्ट में कहा गया था कि गंगा अब नहाने लायक नहीं बची है । अब यह झूठी साबित होती दिख रही है । केन्द्रिय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि जो गंगा का जल नहाने योग्य नहीं थीं, अब नहाने योग्य हो गया हैं। ऐसा फैक्ट्रियों के बंद होने से गन्दा पानी गंगा मे नहीं गिरने से पानी मे सुधार हो रहा है।  वही कई दशकों बाद पर्वत दिख रहे है। हिमाचल प्रदेश मे स्थिति पीरपंजाल और धौलाधार के बर्फिले पर्वत जो जलधंर के दोआब से 200 किलो मीटर की दूर पर स्थित है  कई दशकों बाद दोआब से साफ -साफ दिखाई दे रहा है। वैज्ञानिको माना है कि वायु मे धूल के कणों और कार्बन डाइक्साइड जैसे जहरीली गैसों  होती हैं ये गैसें आसमान में एक काली परत बना लेती  है । वाहनो और फैक्टर के बंद होने की वजह से परत छ़ट गई और  कन्ट्रक्सन के बन्द से वायु मे धूल के कण नहीं है। इस वजह से पर्वत दूर से साफ दिखाई दे रहा है। लोगो का कह रहे है कि हमने सुना था कभी देखा नहीं था। पक्षियों की चहचहाहट सुनाई कभी कभार देती थी वह आवज फिर से गुलजार हो गई है। ये सब लॉकडाउन की वजह से कम हुए प्रदूषण की देन है।

Comments