युद्ध क्षेत्र में बच्चो का भविष्य
ने एक बयान में कहा यह चौका देने वाला है कि बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है और दुनिया देख रही है।
सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के मुताबिक 2005 के बाद से कम से कम 95000 बच्चों की मौत हुई है या फिर घायल हुए है बच्चों का अपहरण हुआ है और अस्पतालों पर हमला कर लाखों बच्चों को स्वास्थ सेवाओं से वंचित किया गया एशिगं का कहना है कि अगर अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कुछ नहीं किया जाता है और उन्हें सजा नहीं दी जाती हैं तो बच्चों का जीवन बर्बाद होता रहेगा।
रिपोर्ट बता रही है कि दुनिया में छह में से एक बच्चा 2018 में संघर्ष क्षेत्र में रह रहे है। यह आंकड़ा 1995 के मुकाबले दुगना है अफ्रीकी बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं करीब 17 करोड बच्चे संघर्ष इलाकों में है मध्य पूर्व में अघात का अनुपात अधिक है जहां में से एक बच्चा संघर्ष से घिरा हुआ है उन देशों का भी जिक्र है जहां पर संघर्ष जारी है जैसे अफगानिस्तान, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो, इराक और माली अध्ययन में पहली बार लड़कों और लड़कियों के सामने आने वाले अलग-अलग खतरों का विश्लेषण किया गयाहैं। इस अध्ययन के मुताबिक लड़कियों के सामने यौन और लिंग आधारित हिंसा का जोखिम बहुत अधिक है इसमें कहा गया है कि लड़के हत्या, अपंग करने, अपहरणऔर सशस्त्र संगठनो में भर्ती होने का जोखिम झेल रहे हैं।
Keep working hard
ReplyDelete